नया अपडेट

Bridge Course: शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी तक बढ़ी, हजारों बीएड शिक्षकों को राहत बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जारी अवकाश तालिका 2026 | Download UP Basic Shiksha Parishad Holiday List 2026 | Basic Avkash Talika 2026 | Basic School Avkash Talika UP 2026 | UP Basic Shiksha Parishad Avkash Talika 2026 | UP Avkash Talika 2026 | UP School Holiday and Calendar List 2026 UP Madhyamik School Holidays List 2026: यूपी के माध्यमिक स्कूलों के लिए 2026 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी | UPMSP | UP Madhyamik School Avkash Talika | UP Madhyamik Avkash Talika 2026 | UP Madhyamik School avkash suchi | UP Madhyamik avkash suchi | UP Madhyamik Holiday Calendar | Madhyamik School Holidays List 2026 UP Public Holidays List 2026: उत्तर प्रदेश सरकारी अवकाश कैलेंडर जारी, देखें पूरी लिस्ट और PDF डाउनलोड करें | Up Avkash Talika | up government avkash talika | Sarkari Avkash Talika | Up Holidays List | Holidays Calendar HP TET Admit Card 2025: टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी

MP TET 2024: एमपी टीईटी प्राइमरी लेवल एग्जाम के लिए जल्द कर लें अप्लाई, 15 अक्टूबर को बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो

एमपी टीईटी प्राइमरी लेवल एग्जाम (Primary School Teacher Eligibility Test – 2024) में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में अभी तक फॉर्म न भर पाने वाले अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। एमपी टीईटी 2024 परीक्षा की शुरुआत राज्यभर में तय केंद्रों पर 10 नवंबर 2024 से की जाएगी।

ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर कर सकते हैं अप्लाई।

मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा 2024 में भाग लेने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं और अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे अंतिम समय में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

20 अक्टूबर तक फॉर्म में करेक्शन करने का रहेगा मौका

अगर एप्लीकेशन फॉर्म भरते से अभ्यर्थी से त्रुटि हो जाती है तो वे ऑनलाइन माध्यम से इसमें संशोधन भी कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 20 अक्टूबर 2024 तक ओपन रहेगी।

आवेदन कैसे करें

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आप यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। इससे आप कैफे में लगने वाले अतिरित्त चार्ज से बच सकते हैं।

  • MP TET Application Form 2024 भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर हिंदी या अंग्रेजी का चुनाव करें।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको Online Form – Primary School Teacher Eligibility Test – 2024 Start From का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी पअप्लाई वाले लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरकर फॉर्म को भर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अब पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को वर्गानुसार निर्धारित आवेदन शुल्क अवश्य जमा करना है तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। अनारक्षित वर्ग एवं एमपी के बाहर के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करना होगा वहीं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। कियोस्क के माध्यम से फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क 60 रुपये या रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से आवेदन करने पर पोर्टल शुल्क 20 रुपये अतिरिक्त जमा करना होगा।

साभार: दैनिक जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *