NIOS Bridge Course Registration 2025 | B.Ed Teacher Eligibility 2025 | NIOS Bridge Course Online Form | NIOS Bridge Course Supreme Court Order | NIOS B.Ed Teachers Course | Primary Teacher Bridge Course | NIOS Bridge Course Last Date | NCTE Bridge Course Notification | Bridge Course for B.Ed Teachers | NIOS Bridge Course Apply Online
NIOS Bridge Course 2025 का रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा ? Supreme Court के आदेश के बाद B.Ed. Teachers के लिए यह 6 महीने का अनिवार्य कोर्स है। कौन से शिक्षक पात्र हैं, कैसे रजिस्ट्रेशन करें, जानें पूरी जानकारी इस लेख में। अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
B.Ed. धारक प्राथमिक शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने 6 महीने के सर्टिफिकेट ब्रिज कोर्स (Bridge Course in Primary Teacher Education) के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। यह निर्देश 01 अगस्त 2025 को पत्र संख्या L. No. 82-20/2025/NIOS/CBC/BRIDGE/CORR./04 के माध्यम से जारी किया गया है।
यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के 8 अप्रैल 2024 के आदेश और NCTE की अधिसूचनाओं के अनुपालन में लिया गया है, जिसमें स्पष्ट कहा गया था कि B.Ed. धारक प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति सुरक्षित रखने के लिए ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य होगा।
NIOS ने क्या आदेश दिया है?
NIOS द्वारा सभी राज्यों के क्षेत्रीय निदेशकों (Regional Directors) को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकारें अपने-अपने State Nodal Officer नियुक्त करें और अपने राज्य के पात्र B.Ed. धारक प्राथमिक शिक्षकों की सूची एक निर्धारित प्रपत्र (Performa) में तैयार कर NIOS को उपलब्ध कराएं।
इस सूची में शिक्षकों की UDISE कोड, पूरा नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, आधार नंबर, वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और नियुक्ति तिथि जैसी जानकारियाँ शामिल होंगी।
NCTE से मिली मान्यता, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन
NIOS ने NCTE (National Council for Teacher Education) को आवेदन देकर 6 महीने के ब्रिज कोर्स (ODL Mode) को मान्यता देने का अनुरोध किया था, जिसे NCTE की Northern Regional Committee (NRC) ने 02 जुलाई 2025 को आयोजित 441वीं बैठक में स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह कोर्स केवल उन्हीं शिक्षकों के लिए है, जिन्हें NCTE की 28 जून 2018 की अधिसूचना के तहत B.Ed. के आधार पर कक्षा 1 से 5 में नियुक्त किया गया था और वे 11 अगस्त 2023 से पहले सेवा में थे।
नौकरी बचाने का एकमात्र मौका, Supreme Court के निर्देश अनुसार
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई शिक्षक इस ब्रिज कोर्स में भाग नहीं लेता है और निर्धारित समयसीमा में पूरा नहीं करता है तो उनकी नियुक्ति अमान्य मानी जाएगी। यह कोर्स केवल उन्हीं शिक्षकों के लिए है जो वर्तमान में सेवा में हैं।
NIOS जल्द ही इस कोर्स से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल और रजिस्ट्रेशन तिथियों की घोषणा करेगा।
मुख्य बिंदु (Highlights):
- NIOS ने B.Ed. धारक प्राथमिक शिक्षकों के लिए 6 महीने का ब्रिज कोर्स संचालित करने का आदेश जारी किया।
- NCTE की उत्तर क्षेत्रीय समिति (NRC) ने 2 जुलाई 2025 को इस कोर्स को मान्यता दी।
- यह कोर्स सुप्रीम कोर्ट के 8 अप्रैल 2024 के आदेश के अनुपालन में कराया जाएगा।
- राज्य सरकारों से पात्र शिक्षकों की सूची NIOS को भेजने को कहा गया है।
- कोर्स पूरा न करने पर शिक्षकों की नियुक्ति अमान्य मानी जाएगी।
NIOS Bridge Course FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न 1:
NIOS Bridge Course क्या है?
उत्तर:
NIOS Bridge Course एक 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स है, जिसे उन प्राथमिक शिक्षकों के लिए अनिवार्य किया गया है, जो B.Ed. डिग्री के आधार पर नियुक्त हुए हैं। यह कोर्स NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त है और Supreme Court के आदेश के अनुसार इन-सेवा शिक्षकों की नियुक्ति वैध बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
प्रश्न 2:
किन शिक्षकों के लिए यह ब्रिज कोर्स अनिवार्य है?
उत्तर:
वे शिक्षक जिन्होंने NCTE की 28.06.2018 की अधिसूचना के आधार पर B.Ed. डिग्री के साथ कक्षा 1 से 5 तक के लिए नियुक्ति प्राप्त की थी और जो 11 अगस्त 2023 से पहले सेवा में थे, उनके लिए यह कोर्स करना अनिवार्य है।
प्रश्न 3:
Bridge Course के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करना होगा?
उत्तर:
NIOS शीघ्र ही एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करेगा, जहां शिक्षक स्वयं अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके लिए स्कूल का UDISE कोड, शिक्षक का नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि विवरण अनिवार्य होंगे। दस्तावेज़ भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
प्रश्न 4:
अगर कोई शिक्षक निर्धारित समय पर Bridge Course पूरा नहीं करता तो क्या होगा?
उत्तर:
Supreme Court के आदेशानुसार, यदि कोई पात्र शिक्षक इस कोर्स को निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं करता है, तो उसकी नियुक्ति अमान्य हो जाएगी।
प्रश्न 5:
क्या यह कोर्स नए नियुक्तियों के लिए भी मान्य होगा?
उत्तर:
नहीं, यह कोर्स केवल पहले से नियुक्त B.Ed. धारक शिक्षकों के लिए है ताकि उनकी वर्तमान नौकरी सुरक्षित रह सके। भविष्य में इस कोर्स का उपयोग नई नियुक्तियों के लिए नहीं किया जा सकेगा।
प्रश्न 6:
इस कोर्स में पंजीकरण हेतु किन किन चीजों की आवश्यकता होगी ?
उत्तर:
रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर मांगी जाएंगी ये जानकारियाँ
NIOS द्वारा जारी फॉर्मेट के अनुसार शिक्षकों को रजिस्ट्रेशन के समय निम्नलिखित जानकारियाँ अनिवार्य रूप से देनी होंगी:
- विद्यालय का UDISE कोड
- शिक्षक का पूरा नाम
- माता-पिता का नाम
- लिंग (पुरुष-1, महिला-2, अन्य-3)
- जन्म तिथि
- आधार नंबर
- वैध ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर (10 अंकों का)
- नियुक्ति तिथि

बाकी जानकारियाँ शिक्षक पोर्टल पर स्वयं भरेंगे और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करेंगे।
प्रश्न 7:
NIOS द्वारा जारी नए आदेश में क्या है ?
उत्तर:
NIOS द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सभी राज्यों के शिक्षा विभागों को 11 अगस्त 2025 तक अपने-अपने राज्यों के पात्र शिक्षकों की सूची NIOS को भेजनी है। इसके लिए राज्यों को अपने नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

NIOS ने अपने आवेदन के बाद NCTE (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद्) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त कर ली है। NCTE के उत्तर क्षेत्रीय समिति (NRC) ने 2 जुलाई 2025 को अधिसूचना जारी कर NIOS को 6 माह का ब्रिज कोर्स ODL मोड (Open Distance Learning) में संचालित करने की अनुमति दी है।
यह कोर्स सिर्फ उन्हीं शिक्षकों के लिए है जो 11 अगस्त 2023 से पहले B.Ed. डिग्री के आधार पर कक्षा 1 से 5 में नियुक्त किए गए थे।
क्या आपके मन में कोई और सवाल है?
👉 नीचे कमेंट करें और अपनी राय जरूर दें।
NIOS द्वारा जारी पत्र डाउनलोड करें