Bihar Teacher Vacancy 2025 Apply Online के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। जानें पात्रता, अंतिम तिथि, वेतन और अन्य जरूरी डिटेल्स। अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) एक बार फिर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती की तैयारी कर रहा है।
इस बार भर्ती को Bihar Teacher 4.0 Bharti नाम दिया गया है और इसके तहत लगभग 1.6 लाख पदों पर बहाली की जाएगी। अनुमान है कि सितंबर से अक्टूबर 2025 के बीच आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
खास बात यह है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे, जैसे:
- महिलाओं के लिए 35% आरक्षण
- बिहार डोमिसाइल नीति लागू, जिससे राज्य के निवासियों को प्राथमिकता मिलेगी
- कोई इंटरव्यू नहीं, केवल लिखित परीक्षा
📌 Bihar Teacher 4.0 Bharti 2025 – भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
जानकारी | विवरण |
---|---|
भर्ती का नाम | बिहार शिक्षक भर्ती 4.0 (Bihar Teacher 4.0 Bharti) |
कुल पद | लगभग 1.6 लाख पदों में से पहले चरण में 50,000 पद |
वर्ग | प्राथमिक (1-5), उच्च प्राथमिक (6-8), माध्यमिक (9-10), उच्च माध्यमिक (11-12) |
योग्यता | B.Ed/DElEd + CTET या STET पास होना आवश्यक |
आवेदन की प्रारंभिक तिथि | संभावित: सितंबर 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | संभावित: अक्टूबर 2025 |
आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष; अधिकतम सीमा श्रेणी अनुसार छूट सहित |
आवेदन शुल्क | जल्द जारी होगा (आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतज़ार करें) |
वेतन | निर्धारित वेतनमान – पे मैट्रिक्स लेवल 3 से लेवल 7 तक |
चयन प्रक्रिया | केवल लिखित परीक्षा (3 प्रयासों तक शामिल हो सकते हैं) |
आरक्षण | महिलाओं के लिए 35% पद आरक्षित |
आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bih.nic.in |
आवेदन लिंक | जल्द सक्रिय किया जाएगा |
महत्वपूर्ण बातें जो हर उम्मीदवार को जाननी चाहिए:
- इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा, केवल लिखित परीक्षा ली जाएगी।
- केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने CTET या STET पास किया हो।
- अधिकतम 3 बार इस परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
- भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू है यानी बिहार के निवासी अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।
महत्वपूर्ण सुझाव:
👉 आवेदन करने से पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
👉 किसी भी गलत जानकारी से बचने के लिए आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें।
ये भी पढ़ें:- MP Teacher Vacancy 2025: 13,000 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी