RPSC Senior Teacher Admit Card 2026: बड़ी अपडेट! एडमिट कार्ड जल्द जारी, परीक्षा से पहले जानें सभी जरूरी निर्देश
RPSC Senior Teacher Admit Card 2026 will be available three days before the exam on the official website. Check exam dates, admit card download process, important guidelines, and helpline numbers. अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
परीक्षा का नाम:
राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025
एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख:
प्रत्येक परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले (RPSC वेबसाइट एवं SSO Portal पर उपलब्ध होंगे)
डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट:
परीक्षा की तारीखें:
12 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
- सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Application Number (आवेदन-पत्र क्रमांक) और Date of Birth (जन्मतिथि) दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका रंगीन प्रिंट निकाल लें।
वैकल्पिक तरीका:
- अभ्यर्थी SSO Portal में लॉगिन करके Recruitment Portal के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- परीक्षा से 7 दिन पहले SSO Portal पर लॉगिन कर अपने आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी भी देख सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर / कंट्रोल रूम
- 0145-2635200
- 0145-2635212
- 0145-2635255
अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- पहचान के लिए मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाना अनिवार्य है।
- यदि आधार कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है तो मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य नवीनतम फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र साथ रखें।
- प्रवेश-पत्र पर नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चस्पा करना अनिवार्य होगा।
- प्रत्येक प्रश्नपत्र में OMR उत्तर-पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- सुरक्षा जांच को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
- परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए केवल Google Maps पर निर्भर न रहें। परीक्षा से पहले ई-प्रवेश पत्र पर दिए गए पते के अनुसार केंद्र का भौतिक सत्यापन कर लें।
- किसी भी दलाल या फर्जी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत या प्रलोभन दे तो तुरंत आयोग के कंट्रोल रूम पर शिकायत करें।
- परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना तथा संपत्ति कुर्क करने का प्रावधान है।
