OSSSC TGT Recruitment 2025: How to Apply ?
OSSSC TGT Recruitment 2025 के लिए 2629 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हिंदी, संस्कृत, पीसीएम, शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों के लिए आवेदन करें। अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है।
ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने 2629 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए OSSSC TGT भर्ती 2025 की घोषणा की है। हिंदी, संस्कृत, पीसीएम, शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 22 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और 31 जनवरी 2025 तक आवेदन पत्र सबमिट कर सकते हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को ओडिशा स्कूलों में टीजीटी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण (आदिवासी भाषा शिक्षकों के लिए), प्रांरभिक मेरिट सूची, दस्तावेज़ सत्यापन और काउंसलिंग शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹23,600 से ₹1,12,400 तक का वेतन मिलेगा।
पदों का विवरण
OSSSC टीजीटी भर्ती 2025 में विभिन्न पदों के लिए कुल 2629 रिक्तियां निकाली गई हैं। पदों की सूची निम्नलिखित है:
Posts | Vacancies |
TGT Arts | 29 |
TGT- PCM | 29 |
TGT Science- CBZ | 33 |
Hindi Teacher | 83 |
Sevak/Sevika | 2043 |
Sanskrit Teacher | 71 |
Physical Education Teacher | 105 |
Tribal Language Teacher- Soura | 31 |
Tribal Language Teacher- Kuvi | 36 |
Tribal Language Teacher- Kui | 38 |
Tribal Language Teacher- Oram | 5 |
Tribal Language Teacher- Munda/ Mundari | 13 |
Tribal Language Teacher- Sadri | 2 |
Tribal Language Teacher- Bhyan | 5 |
Tribal Language Teacher- HO | 9 |
Tribal Language Teacher- Santali | 26 |
Tribal Language Teacher- Juang | 8 |
Tribal Language Teacher- Desia | 36 |
Tribal Language Teacher- Gadaba | 7 |
Tribal Language Teacher- Kisan | 5 |
Tribal Language Teacher- Koya | 12 |
Tribal Language Teacher- Bonda | 3 |
Total Vacancies | 2629 |
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले, OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट (osssc.gov.in) पर जाएं।
- भर्ती नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और इच्छित पद का चयन करें।
- एक वैध ईमेल ID और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।
वेतन
नौकरी पर चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित वेतन मिलेगा:
पद का नाम | वेतन (प्रति माह) |
---|---|
शारीरिक शिक्षा शिक्षक | ₹23,600/- से ₹74,800/- |
हिंदी, तेलुगु, उर्दू एवं संस्कृत शिक्षक | ₹23,600/- से ₹74,800/- |
TGT आर्ट्स, TGT साइंस (PCM/CBZ) | ₹35,400/- से ₹1,12,400/- |
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2025
- आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2025
इस भर्ती के लिए सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: osssc.gov.in