15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस: जनपद एटा में उत्साहपूर्वक आयोजन की तैयारी | National Voters Day 2025

#, #
National Voters Day 2025 Importance and Themराष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025: जानें क्यों है यह दिन खास

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 (National Voters Day) की थीम “Nothing Like Voting, I Vote for Sure” जानें। 25 जनवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरी जानकारी पढ़ें।

एटा, 23 जनवरी 2025

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मान प्रेम रंजन सिंह ने जानकारी दी है कि इस वर्ष भी 25 जनवरी को पूरे जनपद में पन्द्रहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” (“Nothing Like Voting, I Vote for Sure”) निर्धारित की गई है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह

सुबह 11 बजे से जनपद के विभिन्न बूथों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों (VRC), ईएलसी और जिला मुख्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी।

मतदाता शपथ

विशेष सम्मान

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, ट्रांसजेंडर और अन्य वर्ग के मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर नए मतदाताओं को उनके फोटो पहचान-पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

स्कूल और कॉलेजों में कार्यक्रम

जनपद के स्कूल और कॉलेजों में भी इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं:

  • प्रभात फेरी
  • स्लोगन राइटिंग
  • निबंध लेखन प्रतियोगिता
  • गीत और स्किट्स प्रतियोगिता
  • रंगोली प्रतियोगिता
  • ऑनलाइन गतिविधियां

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के दौरान लिए गए फोटोग्राफ्स को नोडल अधिकारी के माध्यम से सीईओ उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

जिला स्तर पर विशेष प्रयास

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), नेहरू युवा केंद्र संगठन, एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड और सिविल सोसाइटीज की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक आयोजित कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

महिला सहभागिता पर विशेष जोर

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आशा, आंगनवाड़ी, महिला स्वयं सहायता समूह और महिला ऑइकन को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही, महिलाओं की जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

पोस्टर और बैनर के माध्यम से प्रचार

पन्द्रहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पोस्टर, बैनर और अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।


राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा भव्य आयोजन

दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार:

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य आयोजन नई दिल्ली में होगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। इस वर्ष का आयोजन 2024 के ऐतिहासिक लोकसभा चुनावों की सफलता के उपलक्ष्य में और भी भव्य होगा। भारत का कुल मतदाता आंकड़ा अब 99.1 करोड़ तक पहुँच गया है, जिसमें 18-29 आयु वर्ग के 21.7 करोड़ युवा मतदाता शामिल हैं।

विशेष प्रकाशन और डॉक्यूमेंट्री का अनावरण

कार्यक्रम में “India Votes 2024: A Saga of Democracy” नामक कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया जाएगा। साथ ही, “India Decides” नामक तीन-भाग वाली डॉक्यू-ड्रामा सीरीज़ का प्रिव्यू भी प्रस्तुत किया जाएगा। यह सीरीज़ भारतीय लोकतंत्र के इतिहास और उसकी महत्ता पर आधारित है।

उद्देश्य

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नए मतदाताओं को प्रेरित करना है। यह दिन भारत के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित करता है।


आइए, इस राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हम सब यह संकल्प लें कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

By Aditi

नमस्ते! मेरा नाम Aditi है। मैंने अपनी स्नातक शिक्षा पूरी करने के साथ ही शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी किया है। मैं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं और अध्यापन के प्रति गहरी रुचि रखती हूं। वर्तमान में, मैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हूं।मेरा मानना है कि बच्चे देश का भविष्य हैं, और उनकी शिक्षा व विकास के लिए काम करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। मुझे लेखन कार्य बहुत पसंद है, और मैं अपनी रचनात्मकता के माध्यम से समाज को जागरूक और प्रेरित करने का प्रयास करती हूं। समाज हित में योगदान देने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए मैंने Basic Shiksha Portal से जुड़ने का निर्णय लिया है। मेरा उद्देश्य शिक्षा और लेखन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *