How to Update My Aadhar Card ?: Free में आधार अपडेट करने का तरीका; समय सीमा 14 जून 2025 तक,इसके बाद लगेंगे पैसे

आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया: 14 जून 2025 तक फ्री में ऑनलाइन और ऑफलाइन जानकारी अपडेट करने की गाइडफ्री में आधार कार्ड की जानकारी ऑनलाइन और ऑफलाइन अपडेट करें। अंतिम तिथि 14 जून 2025

आधार कार्ड अपडेट (How to update my aadhar card ?) करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दी गई है। जानिए कैसे फ्री में ऑनलाइन और ऑफलाइन अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। समय सीमा से पहले अपडेट करें और अतिरिक्त फीस से बचें।

How to update my aadhar card ?

Free में आधार अपडेट करने का तरीका; समय सीमा 14 जून 2025 तक

UIDAI ने आधार कार्ड को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की समय सीमा बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दी है। इसके तहत डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग और ईमेल अपडेट कर सकते हैं। ऑफलाइन अपडेट कराने पर 50 रुपये की फीस लगेगी। यह निर्णय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अक्सर हमारे स्कूल में या किसी सरकारी योजना में आधार की हर जगह जरूरत पड़ती है तो आइये step by step जानते हैं कि Free में Aadhaar Update करने का Process क्या है ?

आधार कार्ड अपडेट प्रक्रिया: फ्री में ऑनलाइन जानकारी अपडेट करने की विस्तृत जानकारी। अंतिम तिथि: 14 जून 2025।

आधार अपडेट की समय सीमा बढ़ी | Aadhaar Update Deadline Extended

आधार कार्ड अपडेट की समय सीमा अब 14 जून 2025 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2024 थी, लेकिन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसे 6 महीने के लिए और बढ़ाने का फैसला लिया है।

UIDAI ने कहा है कि जिन नागरिकों ने पिछले 10 वर्षों में अपने आधार को अपडेट नहीं किया है, उन्हें इसे फ्री में ऑनलाइन अपडेट करना चाहिए। यह कदम आधार सत्यापन प्रक्रिया को सरल और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।


ऑनलाइन अपडेट | Free Online Aadhar Update | Free में आधार अपडेट करने का तरीका

मुफ्त में अपडेट केवल My Aadhaar पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) पर उपलब्ध है। इसमें आप अपना नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग और ईमेल आईडी अपडेट कर सकते हैं।

ऑनलाइन प्रोसेस (Steps to Update Online Aadhar):

  1. My Aadhaar पोर्टल पर जाएं।
  2. लॉगिन के लिए आधार नंबर और OTP का उपयोग करें।
  3. आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  4. अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट करें और यूआरएन (URN) को सेव करें।
  5. स्टेटस ट्रैक करने के लिए URN का उपयोग करें।
Free me adhar update kaise karen ?

ऑफलाइन अपडेट | Offline Update Process

यदि आप ऑनलाइन अपडेट नहीं कर सकते, तो नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट कर सकते हैं।

ऑफलाइन प्रोसेस (Steps to Update Offline):

  1. आधार एनरोलमेंट फॉर्म लें और आवश्यक डिटेल भरें।
  2. फॉर्म के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करें।
  3. बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, फोटो) के लिए 50 रुपये का भुगतान करें।
  4. यूआरएन के जरिए अपने अपडेट स्टेटस को ट्रैक करें।

आधार अपडेट के मुख्य बिंदु | Key Highlights:

  • समय सीमा बढ़ी: 14 दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 14 जून 2025।
  • फ्री सेवा: केवल ऑनलाइन डेमोग्राफिक डिटेल अपडेट के लिए।
  • ऑफलाइन फीस: बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 50 रुपये।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट: सभी डिटेल्स को अपडेट करने के लिए वैध पहचान पत्र।
  • UIDAI का सुझाव: 10 साल से अपडेट न किए गए आधार को तुरंत अपडेट करें।

और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ –


आधार अपडेट FAQs | Frequently Asked Questions

1. मैं आधार ऑनलाइन कैसे अपडेट कर सकता हूं? How can I update Aadhaar online?


Ans: https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाकर लॉगिन करें और अपनी डिटेल अपडेट करें।

2. क्या आधार अपडेट के लिए कोई फीस लगेगी? Will there be any fee for updating Aadhaar?


Ans: ऑनलाइन डेमोग्राफिक अपडेट निशुल्क है। ऑफलाइन बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 50 रुपये शुल्क है।

3. कौन-कौन सी डिटेल्स को अपडेट किया जा सकता है?
Ans: नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

4. आधार अपडेट करने की डेडलाइन क्या है?What is the deadline for updating Aadhaar?
Ans: 14 जून 2025।

5. क्या मोबाइल नंबर और ईमेल को भी ऑनलाइन बदला जा सकता है?
Ans: हां, आप My Aadhaar पोर्टल से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

6. बायोमेट्रिक अपडेट के लिए कहां जाना होगा?
Ans: नजदीकी आधार सेवा केंद्र।

7. ऑनलाइन अपडेट के बाद कितने दिनों में प्रक्रिया पूरी होती है?
Ans: आमतौर पर 7-10 दिनों में।

8. क्या आधार अपडेट अनिवार्य है?
Ans: UIDAI ने 10 साल पुराने आधार को अपडेट कराने की सिफारिश की है।

9. क्या डॉक्यूमेंट्स अपडेट करने के लिए आधार कार्ड जरूरी है?
Ans: हां, आधार नंबर और वैध पहचान पत्र की जरूरत होगी।

10. क्या मैं अपना फोटो भी बदल सकता हूं?
Ans: हां, इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाकर बायोमेट्रिक अपडेट कराएं।


पाठकों के लिए संदेश

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें। आधार अपडेट से जुड़ी कोई समस्या हो तो नीचे कमेंट सेक्शन में हमें बताएं।

बेसिक शिक्षा पोर्टल से जुड़ने के लिए whatsapp चैनल सब्सक्राइब करें !

By Rajendra Singh

Rajendra Singh Computer Teacher | Educational Writerमैं, राजेन्द्र सिंह, ने B.Tech की डिग्री प्राप्त की है और वर्तमान में एक कंप्यूटर शिक्षक के रूप में कार्यरत हूं। मुझे शिक्षा के क्षेत्र में गहरी रुचि है, और मैं हमेशा छात्रों को कंप्यूटर विज्ञान के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराता हूं। इसके साथ ही, मुझे शैक्षिक लेखन बहुत पसंद है, और मैं अपने विचारों को लेखों के माध्यम से साझा करता हूं। मेरा उद्देश्य है कि मैं अपने लेखन के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाऊं और छात्रों को नवीनतम शैक्षिक रुझानों से जोड़ सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *