नया अपडेट

Bridge Course: शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी तक बढ़ी, हजारों बीएड शिक्षकों को राहत बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जारी अवकाश तालिका 2026 | Download UP Basic Shiksha Parishad Holiday List 2026 | Basic Avkash Talika 2026 | Basic School Avkash Talika UP 2026 | UP Basic Shiksha Parishad Avkash Talika 2026 | UP Avkash Talika 2026 | UP School Holiday and Calendar List 2026 UP Madhyamik School Holidays List 2026: यूपी के माध्यमिक स्कूलों के लिए 2026 का छुट्टियों का कैलेंडर जारी | UPMSP | UP Madhyamik School Avkash Talika | UP Madhyamik Avkash Talika 2026 | UP Madhyamik School avkash suchi | UP Madhyamik avkash suchi | UP Madhyamik Holiday Calendar | Madhyamik School Holidays List 2026 UP Public Holidays List 2026: उत्तर प्रदेश सरकारी अवकाश कैलेंडर जारी, देखें पूरी लिस्ट और PDF डाउनलोड करें | Up Avkash Talika | up government avkash talika | Sarkari Avkash Talika | Up Holidays List | Holidays Calendar HP TET Admit Card 2025: टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी

यूपी में दीपावली से पहले मिलेगा बोनस, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी!

उत्तर प्रदेश सरकार दीपावली से पहले अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी कर रही है। बोनस की अधिकतम सीमा 7000 रुपये हो सकती है। इसका लाभ 14.82 लाख कर्मचारियों को मिलेगा जिसमें दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज कर्मचारी भी शामिल हैं। सरकार पर इसके लिए 1025 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। जल्द ही कैबिनेट बैठक में इसकी घोषणा होने की उम्मीद है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दीपावली से पहले राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी वित्त विभाग ने शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश सरकार बोनस की घोषणा कर सकती है। 

राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की अधिकतम सीमा को सात हजार रुपये के दायरे में बांधा जाना तय माना जा रहा है। वहीं, भत्ता-महंगाई पर केंद्र सरकार के निर्णय का इंतजार हो रहा है।

तय प्रक्रिया के तहत बोनस की पत्रावली तैयार करने के बाद वित्त विभाग सरकार की सहमति लेगा और इसके बाद ही आदेश जारी होगा। बोनस का लाभ अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ ही दैनिक वेतनभोगी व वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी मिलेगा। 

प्रदेश के करीब 14.82 लाख कर्मचारियों इससे लाभान्वित होंगे और इसे देने में सरकार के खजाने पर 1025 करोड़ रुपये से अधिक का बोझ पड़ेगा। माना जा रहा है कि दीपावली से पूर्व कैबिनेट की जो भी बैठक होगी, उसमें बोनस देने पर सहमति बनेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *