बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जारी अवकाश तालिका 2026 | Download UP Basic Shiksha Parishad Holiday List 2026 | Basic Avkash Talika 2026 | Basic School Avkash Talika UP 2026 | UP Basic Shiksha Parishad Avkash Talika 2026 | UP Avkash Talika 2026 | UP School Holiday and Calendar List 2026

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के लिए 2026 की अवकाश सूची जारी।बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के लिए 2026 की अवकाश सूची जारी।

बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों के लिए सत्र 2026 का अवकाश कैलेंडर (Basic Shiksha Parishad Holiday List)जारी कर दिया है। इस बार कुल 33 दिनों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। खास बात यह है कि वसंत पंचमी (23 जनवरी) की छुट्टी को दोबारा बहाल किया गया है, जिसे पिछले वर्ष समायोजित कर दिया गया था। वहीं, होली और दीपावली के बीच एक-एक दिन विद्यालय खुले रहेंगे। गर्मी और जाड़े की छुट्टियों की तारीखें भी तय कर दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा परिषदीय व मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूलों के लिए नए शैक्षणिक सत्र 2026 का अवकाश कैलेंडर आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। परिषद के अनुसार, इस सत्र में विद्यालयों में कुल 33 दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

सबसे अहम निर्णय वसंत पंचमी (23 जनवरी) की छुट्टी को लेकर लिया गया है। बीते वर्ष इसे समायोजित कर दिया गया था, जिस पर शिक्षक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। अब परिषद ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए वसंत पंचमी की छुट्टी बहाल कर दी है।

होली और दीपावली के बीच स्कूल खुलेंगे

जारी कैलेंडर के अनुसार, होली और दीपावली की छुट्टियों के बीच एक-एक दिन विद्यालय खुले रहेंगे

  • होलिका दहन: 4 मार्च
  • 3 मार्च (मंगलवार): विद्यालय खुले रहेंगे
  • दीपावली: 8 नवंबर
  • 10 नवंबर: विद्यालय खुले रहेंगे

प्रमुख पर्वों की छुट्टियाँ

  • गोवर्धन पूजा: 9 नवंबर
  • भैया दूज व चित्रगुप्त जयंती: 11 नवंबर

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्वों पर अवकाश

शिक्षक-शिक्षिकाओं को हरतालिका तीज, करवा चौथ, संकटा चतुर्थी, हलषष्ठी, जिउतिया, अहोई अष्टमी जैसे पर्वों पर, साथ ही श्राद्ध व पितृ विसर्जन के लिए अवकाश दिया जाएगा।

गर्मी और जाड़े की छुट्टियाँ

  • ग्रीष्मावकाश: 20 मई से 15 जून तक
  • शीतावकाश: 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक

मौसम के अनुसार समय में बदलाव

परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौसम परिवर्तन को देखते हुए सक्षम अधिकारी विद्यालयों के समय में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।

  • गर्मी में इंटरवल: 10:30 से 11:00 बजे
  • जाड़े में इंटरवल: 12:00 से 12:30 बजे
  • गर्मी में कक्षाएं: सुबह 8 से दोपहर 2 बजे
  • जाड़े में कक्षाएं: सुबह 10 से दोपहर 3 बजे

मुख्य बिंदु

  1. सत्र 2026 में कुल 33 सार्वजनिक अवकाश
  2. वसंत पंचमी (23 जनवरी) की छुट्टी फिर से बहाल
  3. होली व दीपावली के बीच एक-एक दिन स्कूल खुले रहेंगे
  4. गर्मी की छुट्टी 20 मई से 15 जून तक
  5. जाड़े की छुट्टी 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक

Blinking Button with Red Background

👉 आप इस नए अवकाश कैलेंडर पर क्या सोचते हैं?
नीचे कमेंट करके अपनी राय जरूर साझा करें।

By Rajendra Singh

Rajendra Singh Computer Teacher | Educational Writerमैं, राजेन्द्र सिंह, ने B.Tech की डिग्री प्राप्त की है और वर्तमान में एक कंप्यूटर शिक्षक के रूप में कार्यरत हूं। मुझे शिक्षा के क्षेत्र में गहरी रुचि है, और मैं हमेशा छात्रों को कंप्यूटर विज्ञान के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराता हूं। इसके साथ ही, मुझे शैक्षिक लेखन बहुत पसंद है, और मैं अपने विचारों को लेखों के माध्यम से साझा करता हूं। मेरा उद्देश्य है कि मैं अपने लेखन के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाऊं और छात्रों को नवीनतम शैक्षिक रुझानों से जोड़ सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *